रामगढ़. श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट ने 20वें भादो अमावस्या महोत्सव का शुभारंभ किया. यह महोत्सव श्री रानी सती दादी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को धूमधाम से शुरू हुआ. महोत्सव के पहले दिन मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान दादी भक्तों ने भजनों के बीच नाचते-गाते दादी जी के हाथों में मेहंदी लगायी.
आयुष शर्मा के भजनों पर झूमे भक्त
मेहंदी उत्सव में धनबाद के प्रसिद्ध भजन गायक आयुष शर्मा ने जोशीले भजनों की प्रस्तुति देकर दादी भक्तों को खूब झुमाया. आयुष शर्मा के भजनों पर भक्त झूम उठे, पूरा प्रांगण भक्तिमय हो गया. दादी जी के दरबार को ताज़े और रंग-बिरंगे फूलों से इस तरह सजाया गया था कि वह अत्यंत मनमोहक लग रहा था.
महिला मंगल समिति की सदस्याओं ने दी प्रस्तुति
उत्सव में श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्याओं ने भी भजनों के माध्यम से दादी जी की प्रशंसा की. मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन, तरुण मित्तल, संजना अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, प्रीति जैन, बुलबुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल और सृष्टि अग्रवाल इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहीं.
101 दादी बहनों के हाथों में लगी मेहंदी
मंदिर कमेटी की ओर से 101 दादी बहनों के हाथों में मेहंदी लगायी गयी. मेहंदी लगाने वालों में मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल और संगीता बुधिया सहित अन्य दादी बहनें शामिल थीं. महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ मेहंदी उत्सव का समापन हुआ.
अशोक अग्रवाल हैं महोत्सव के संयोजक
भादो अमावस्या महोत्सव के संयोजक अशोक अग्रवाल हैं. इस महोत्सव को सफल बनाने में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इनमें प्रमुख थे. बजरंग लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अभिषेक सिंघानिया, प्रमोद मोदी, कृष्ण अग्रवाल, विकास केडिया समेत इंदर भी उपस्थित रहे.
