UPI पेमेंट पर शुल्क का प्रस्ताव कारोबारियों को मंजूर नहीं, अमित साहू बोले- वापस ले सरकार

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू ने यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला व्यापारियों के लिए नुकसानदायक होगा.

रामगढ़ः फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू ने केंद्र सरकार से यूपीआई के माध्यम से लेनदेन पर शुल्क लगाने के प्रस्ताव को अविलंब वापस लेने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यूपीआई और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने से देश ने डिजिटल लेनदेन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. ऐसे में इस पर शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए.

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने से बढ़ा कारोबार

अमित साहू ने कहा कि केंद्र सरकार पिछले कुछ वर्षों से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार कर रही है. लोगों को डिजिटल माध्यम से लेनदेन करने के लिए प्रेरित किया गया. इसका परिणाम है कि आज भारत पूरे विश्व में डिजिटल पेमेंट लेनदेन के क्षेत्र में नंबर वन की श्रेणी में खड़ा है.

ये भी पढ़ें- 1 अक्तूबर से बंद होंगे झारखंड के 2.87 लाख राशन कार्ड, जानें किसका नाम हटेगा

शुल्क लगाने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग

उन्होंने कहा कि यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के विषय पर केंद्र सरकार को सोच-विचार और गहन मंथन करने की आवश्यकता है. डिजिटल पेमेंट के लेनदेन पर लगाए जाने वाले टैक्स को लेकर सरकार को आत्ममंथन करना चाहिए. इससे कारोबारियों पर पड़ने वाले संभावित असर को भी ध्यान में रखना जरूरी है.

कारोबारी यूपीआई भुगतान से कर सकते हैं परहेज

अमित साहू ने कहा कि यदि केंद्र सरकार इस विषय पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो आने वाले दिनों में देश के करोड़ों कारोबारी यूपीआई पेमेंट के माध्यम से लेनदेन करने पर एक बार फिर विचार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति का खामियाजा केंद्र सरकार को भुगतना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- मवेशी चराने के दौरान नदी में गिरा युवक, 36 घंटे बाद मिला शव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >