रामगढ़: तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता आकलन परीक्षा हुआ पूरा, 665 शिक्षकों ने लिया भाग

Ramgarh News: रामगढ़ के प्रखंड संसाधन केंद्र गोला द्वारा प्लस टू उच्च विद्यालय गोला में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता आकलन (टीएनए) परीक्षा का सफल समापन हो गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गोला से राजकुमार की रिपोर्ट 

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिला के प्रखंड संसाधन केंद्र गोला द्वारा आयोजित प्लस टू उच्च विद्यालय गोला में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता आकलन (टीएनए) परीक्षा का सफलतापूर्वक समापन हो गया. परीक्षा लगातार तीन दिनों तक दो-दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 665 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. 

शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में हुई परीक्षा

टीएनए परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में पूरा हुआ. परीक्षा की पूरी निगरानी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुलोचना कुमारी और बीपीओ श्याम सुंदर महतो द्वारा की गई.

जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा भी परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने परीक्षा संचालन व्यवस्था का जायजा लिया.

शिक्षकों की दक्षता मूल्यांकन के उद्देश्य से आयोजित हुई परीक्षा

अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक आवश्यकता आकलन परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों की दक्षता, प्रशिक्षण, जरूरत और शैक्षणिक क्षमता का मूल्यांकन करना है, जिससे कि भविष्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके.

इन कर्मियों ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिका

विभाग की ओर से प्रतिनियुक्त कर्मियों में बीआरपी अमर कुमार खत्री, संतोष प्रसाद तथा सीआरपी तपन पोद्दार, बैजनाथ महतो, देव कुमार महतो, प्रमोद प्रसाद, शशि भूषण खन्ना, सुबोध कुमार बख्शी, उत्तम कुमार, वासुदेव गंझू एवं अभय कुमार ने परीक्षा संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: Ramgarh: शहर के कई पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी, कहीं ड्राई तो कहीं लंबी कतार

यह भी पढ़ें: चोरों ने रेलवे के लाखों के माल पर हाथ किया साफ, आरपीएफ ने सामान किया बरामद

यह भी पढ़ें: Ramgarh: तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, हेसला पंचायत के लोगों का विरोध प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >