पतरातू: पतरातू अंचल निरीक्षक के कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बुधवार को किया. निरीक्षण के क्रम में अंचल निरीक्षक कार्यालय में संधारित अभिलेखों की गहनता से जांच करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.
इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक को जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. निरीक्षण के उपरांत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. मौके पर एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी एसके गुप्ता समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
