रामगढ़ में जैन समाज 16 से 25 सितंबर तक श्रद्धापूर्वक मनाएगा पर्युषण पर्व, जिनालयों में गूंजेंगे भक्ति गीत

रामगढ़ और रांची रोड जिनालय में 16 से 25 सितंबर तक पर्युषण (दशलक्षण पर्व) का आयोजन किया जाएगा. मुनिसंघ के सानिध्य में होने वाले इन धार्मिक आयोजनों को लेकर समाज में विशेष उत्साह है.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

श्री दिगंबर जैन समाज रामगढ़ के तत्वावधान में पर्युषण (दशलक्षण पर्व) 16 से 25 सितंबर तक रामगढ़ जिनालय और रांची रोड जिनालय में अपार श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा. समाज के अध्यक्ष राजेंद्र चूड़ीवाल ने बताया कि इस वर्ष रामगढ़ जिनालय में आचार्य वसुनंदी महाराज के सुशिष्य मुनिश्री पुण्यानंद महाराज एवं मुनिश्री शुभानंद महाराज ससंघ का पावन सानिध्य प्राप्त होगा. मुनिसंघ के आगमन को लेकर जैन समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

प्रतिदिन होंगे अभिषेक, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

दस दिवसीय पर्व के दौरान दोनों जिनालयों में प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, तत्वचर्चा और प्रवचन के कार्यक्रम होंगे. इस दौरान सागर (मध्य प्रदेश) से पधारे पंडित संदीप शास्त्री तत्व व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे, जबकि भिंड (मध्य प्रदेश) के पार्श्व गायक अनुराग जैन अपनी संगीत मंडली के साथ भक्ति भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देंगे.

आत्मशुद्धि के लिए श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

अध्यक्ष राजेंद्र चूड़ीवाल ने समस्त श्रद्धालुओं, मातृशक्ति और युवाओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर देव-शास्त्र-गुरु की आराधना करने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व में संयम, उपवास, त्याग और स्वाध्याय के मार्ग पर चलते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आत्मशुद्धि का प्रयास करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: उरीमारी: केंद्रीय पासवान कल्याण समिति ने लोजपा प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान से की मुलाकात, पुत्र अपहरण मामले पर जताई चिंता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >