Ramgarh News: गेहूं चोरी कर भागे, ट्रक के साथ चालक को किया गिरफ्तार

Ramgarh News: गेहूं चोरी कर भागे ट्रक के साथ चालक को किया गिरफ्तार

Ramgarh News: गोला पुलिस ने चक्रवाली के पास से ट्रक के साथ चालक को गिरफ्तार कर रविवार को शेखपुरा थाना की पुलिस को सौंप दिया. गोला पुलिस ने बताया कि शेखपुरा निवासी अमरजीत कुमार ने शेखपुरा थाना में मामला दर्ज कराया था. इसके अनुसार ट्रक (आरजे14जीक्यू-1212) में तय भाड़ा के बाद छह जून को 33 टन गेहूं लोड किया गया था, लेकिन ट्रक गेहूं लेकर गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंचा.

इसके बाद इसकी शिकायत स्थानीय थाना में करायी गयी. तब से लगातार ट्रक की खोज की जा रही थी. बताया जाता है कि ट्रक में आठ लाख रुपये मूल्य के गेहूं लोड था. गोला पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चक्रवाली गांव के पास से ट्रक के साथ चालक मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. फिर शेखपुरा थाना को सूचना दी गयी. पुलिस ट्रक एवं चालक को अपने साथ ले गयी. इसकी जानकारी थाना प्रभारी हरिपद टुडू ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >