रामगढ़: मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा का पौधरोपण व स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रामगढ़ में मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया। सदस्यों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

रामगढ़.मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट चेतना शाखा की ओर से रविवार को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर पौधरोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया. यह अभियान पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के सम्मान में आयोजित किया गया.

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अभियान के दौरान शाखा के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों को पानी देकर उनकी देखभाल की गई.

नियमित देखभाल का लिया संकल्प

सदस्यों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख की जाएगी, ताकि वे पूर्ण रूप से विकसित हो सकें और क्षेत्र हरित बना रहे. इस मौके पर सदस्यों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और समाज को स्वच्छ व हरित वातावरण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया.

सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी

अभियान में अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, सचिव शिखा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सिद्धि जैन सहित शाखा के कई सदस्य उपस्थित रहे. शाखा की ओर से अभियान को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >