रामगढ़: मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 16 जुलाई को, ‘संस्कार ही धरोहर’ थीम पर होगा आयोजन

रामगढ़ में 16 जुलाई को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 'संस्कार ही धरोहर' थीम पर आयोजित की जाएगी।

रामगढ़ से संजय शुक्ला की रिपोर्ट

रामगढ़. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन झारखंड प्रदेश (सत्र 2026-2028) की प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 16 जुलाई को रामगढ़ स्थित मिस्का बैंक्विट हॉल में आयोजित की जाएगी. बैठक ‘संस्कार ही धरोहर’ थीम पर आधारित होगी. दो सत्रों में होगा आयोजन बैठक का पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना और स्वागत गान के साथ होगी. जबकि दूसरा सत्र अपराह्न 2:30 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में होंगे विभिन्न आयोजन प्रेसवार्ता के दौरान संरक्षिका अरुणा जैन ने बताया कि कार्यक्रम में शोक संवेदना, नाटक मंचन, अतिथियों का स्वागत-सम्मान, शाखा अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन, सचिव का प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्यों और विभिन्न शाखाओं का परिचय भी कराया जाएगा. वरिष्ठ पदाधिकारी रखेंगी अपने विचार बैठक में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मंजु बगड़िया सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल, रेणु दुदानी, अरुणा भगानिया, अनीता अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, बीना खिरवाल, उमा छावछरिया, निर्मला तुलस्यान और संगीता सुल्तानिया अपने विचार रखेंगी. राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी और विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया शामिल होंगी. वहीं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, लता अग्रवाल और जया डोकानिया संरक्षिका के रूप में मार्गदर्शन देंगी. पत्रिका विमोचन और पुरस्कार वितरण भी होगा बैठक के दौरान सम्मेलन की पत्रिका का विमोचन किया जाएगा. साथ ही विचार मंथन और पुरस्कार वितरण के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. इस संबंध में ओम हेल्थ केयर में आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष रिद्धि जैन, सचिव प्रिया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनू मोदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Priya Gupta

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >