रामगढ़. श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, मेन रोड रामगढ़ की ओर से पूजा पंडाल निर्माण के लिए रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक अनिल कुमार, अध्यक्ष शांतनु मिश्रा, संजय साव, रतन सिंह, मृत्यंजय केशरी, राजेश गुप्ता, प्रमोद राय, राहुल भार्गव, छोटू केशरी, अर्जुन भार्गव, रोहित राय, अमित मालाकार, रवि राय, रोहित यादव शानू, रिंकू योगी, अमन किशोर व मंदिर के पुजारी संजय सहित कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
मेन रोड रामगढ़ में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन

पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन करते कमिटी के पदाधिकारी व सदस्य | Prabhat Khabar Network
श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, रामगढ़ ने मेन रोड पर दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण की शुरुआत की है. रविवार को भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कमिटी के प्रमुख सदस्य और पुजारी शामिल हुए.