रामगढ़ : पटेल छात्रावास कांकेबार में रामगढ जिला टेंट डेकोरटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता सूरज महतो ने किया. बैठक में टेंट डेकोरटर्स एसोसिएशन के गठन करने, टेंट व्यवसाय में आनेवाली समस्याओं व निराकरण को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया. सर्वसम्मति से एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा टेंट हाउस के संजय गुप्ता, महासचिव सूरज लाईट एंड साउंड के सूरज महतो, कोषाध्यक्ष जेपी टेंट हाउस के अजय कुमार को बनाया गया.
संगठन को मजबूत बनाना प्राथमिक उद्देश्य है
कमेटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता और महासचिव सूरज महतो ने कहा कि इस संगठन को मजबूत बनाना प्राथमिक उद्देश्य है. संगठन के मजबूती से इस व्यवसाय में आनेवाली समस्याओं का समाधान एकजूटता से किया जायेगा. संगठन प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों से मिलकर कर समस्या का हल निकालने का प्रयास करेगा. बैठक का संचालन संजय गुप्ता ने किया.
बैठक में इन लोगों की रही मौजूदगी
बैठक में हरिओम गुप्ता, बरूण कुमार, सुरज महतो, महावीर महतो, गौतम कुमार, अजय कुमार महतो, संदीप बनर्जी, मनोज कुमार साव, चंदुलाल अग्रवाल, अमित मालाकार, बंटी कुमार, प्रसाद, सतेंद्र कुमार, संदीप कुमार चौधरी, पिंटू महतो, पंकज कुमार, प्रियांशु कुमार, रिशू, परमेश्वर सुनील गुप्ता, अनिल राम, अरूण चौहान, नरेश जायसवाल, अशोक कुमार, रामु प्रजापति, हेमलाल महतो, संदीप कुमार, प्रकाश महथा, उमेश महतो, बिरसा महतो, भवानी महतो, देवचरण महतो, शिवनारायण महतो, प्रकाश प्रजापति, दिलीप कुमार पासवान, समीम, बिनोद कुमार गुप्ता, रोहित गोसाई, रवि कुमार पासवान, महेश, इमाम फारूक, नदीम फारूक, कन्हैया, अजय उरांव, विक्की सोनी, रंजीत, अनिल कुमार, बिनोद अग्रवाल, पन्नालाल, संजय कुमार, रवि वर्णवाल, संजीव कुमार गुप्ता, विकास कुमार, गाेर्वधन प्रजापति मुख्य रूप से मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: कुंदा के 51 स्कूल और 35 आंगनबाड़ी केंद्रों में तड़ित चालक नहीं, खतरे के साये में बच्चे
