रामगढ़ में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, कुपोषण पर सख्त हुए उपायुक्त

Ramgarh DC Review Meeting: रामगढ़ में उपायुक्त ने समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक में कुपोषण नियंत्रण, आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण ट्रैकर और मातृत्व वंदना योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh DC Review Meeting: रामगढ़ में जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई.

कुपोषण पर सख्त निर्देश

बैठक के दौरान कुपोषण निवारण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को मुस्तैदी से कार्य करने की कहा गया. उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर सुधार नहीं होने पर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.

आंगनबाड़ी केंद्रों में गतिविधियों पर जोर

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में “नन्हे कदम” कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक कैलेंडर बनाकर नियमित गतिविधियां संचालित की जाएं. साथ ही बच्चों की साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा.

पोषण ट्रैकर में सुधार के निर्देश

पोषण ट्रैकर ऐप के सभी सूचकांकों में सुधार के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया. साथ ही पोषण अभियान के तहत लाभार्थियों को समय पर लाभ देने के निर्देश दिए गए.

मातृत्व वंदना योजना में तेजी लाने का निर्देश

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कोई भी योग्य गर्भवती महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे.

नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण पर जोर

डीएमएफटी के तहत नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कर दो माह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी केंद्रों में बिजली, पेयजल व अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया.

नियमित निरीक्षण का निर्देश

उपायुक्त ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों व लेडी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके.

यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़

यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >