Ramgarh: बस स्टैंड, पार्क, तालाब और स्टेडियम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Ramgarh: रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छावनी फुटबॉल मैदान, बस स्टैंड, बिजुलिया तालाब, डंप यार्ड, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: नगर परिषद एवं छावनी परिषद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का सोमवार को उपायुक्त ऋतुराज ने स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

छावनी फुटबॉल मैदान के विकास पर जोर

निरीक्षण की शुरुआत छावनी फुटबॉल मैदान से हुई. यहां मैदान के समग्र विकास को लेकर प्रस्तावित योजना की जानकारी ली गई और बेहतर खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश दिए गए.

बस स्टैंड व टाउन हॉल निर्माण प्रस्ताव की समीक्षा

बस स्टैंड के समीप खाली जमीन का निरीक्षण कर वहां टाउन हॉल या सामुदायिक भवन निर्माण के प्रस्ताव पर विचार किया गया. विस्तृत योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया.

कॉलेज गेट पर जलजमाव समस्या दूर करने के निर्देश

रामगढ़ कॉलेज गेट के पास जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने और 15 दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया.

डंप यार्ड और कचरा प्रबंधन पर फोकस

मुर्रामकला स्थित डंप यार्ड का निरीक्षण कर चहारदीवारी और पहुंच मार्ग के निर्माण को जल्द पूरा करने को कहा गया, ताकि कचरा प्रबंधन प्रणाली मजबूत हो सके.

बस स्टैंड और पार्कों का निरीक्षण

बस स्टैंड में निर्माणाधीन कैंटीन और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया. साथ ही ब्रिगेडियर पुरी पार्क और सुभाष चौक के पास पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई.

तालाबों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर निर्देश

बिजुलिया तालाब सहित अन्य जल स्रोतों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही तालाबों की जमीन का सीमांकन कराने को कहा गया.

स्वास्थ्य सुविधाओं और मंदिर परिसर का निरीक्षण

मरार स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वहीं टूटी झरना मंदिर परिसर के विकास के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा गया.

सीवेज और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में तेजी लाने का निर्देश

सुगिया स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों की समीक्षा कर गति बढ़ाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया.

शनिचरा बाजार और अन्य स्थलों का भी दौरा

निरीक्षण के क्रम में शनिचरा बाजार क्षेत्र का भी दौरा किया गया, जहां भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया गया.

ये भी पढ़ें…

Ramgarh: दीपिका दास राय ने बढ़ाया जिले का मान, नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता सिल्वर मेडल

Ramgarh: काफिला रोक मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिखाई मानवता, घायल मां-बेटे की बचाई जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >