रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग के चुटूपालू घाटी में मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना में रूई लदा एक अनियंत्रित ट्रक बीच सड़क पर पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया.
यातायात बाधित
घटना के बाद घाटी के एक रास्ते पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. जिससे जाम की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और राहत काम शुरू किया.
दूसरे रूट से कराया गया वाहनों का परिचालन
फोरलेन के एक रूट पर जाम लगने के बाद वाहनों का परिचालन दूसरे रूट से कराया गया. पुलिस ने हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाया और यातायात को सामान्य कराया. इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
रांची से हजारीबाग जा रहा था ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा था. इसी दौरान चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क पर पलट गया. घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग जल संसाधन विभाग को मिले दो नये प्रभारी अभियंता, बलराम मुर्मू और जयपाल मांझी ने संभाली जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें: रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी
यह भी पढ़ें: झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता का परीक्षाफल निकलना शुरू, यहां देखें
