फेडरेशन चैंबर चुनाव को लेकर रामगढ़ पहुंची टीम मुकेश अग्रवाल, व्यवसायियों से मांगा समर्थन

फेडरेशन झारखंड चैंबर चुनाव के मद्देनजर मुकेश अग्रवाल ने रामगढ़ के व्यवसायियों से मुलाकात कर अपनी प्राथमिकताएं और विजन साझा किया.

रामगढ़. फेडरेशन झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आगामी चुनाव के मद्देनजर मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम का रामगढ़ आगमन हुआ. रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से टीम मुकेश अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

इस अवसर पर टीम मुकेश अग्रवाल ने रामगढ़ चैम्बर के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं व्यवसायियों से मुलाकात कर आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार, विजन एवं प्राथमिकताओं को साझा किया.

व्यापार और उद्योग की समस्याओं को प्राथमिकता देने का संकल्प

टीम ने कहा कि झारखंड के व्यापार एवं उद्योग जगत की समस्याओं के समाधान के लिए चैम्बर को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की आवश्यकता है. श्री मुकेश अग्रवाल ने कहा कि संघर्ष से समाधान और समाधान से विकास के संकल्प के साथ व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा.

सरकार तक मजबूती से पहुंचायी जायेगी व्यवसायियों की आवाज

उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों एवं स्थानीय चैंबर के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर व्यवसायियों के हितों की आवाज को मजबूती से सरकार एवं संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा. रामगढ़ चैम्बर के पदाधिकारियों ने टीम के समक्ष रामगढ़ एवं आसपास के व्यवसायियों और उद्योग जगत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को भी रखा तथा उम्मीद जताई कि फेडरेशन के स्तर पर इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी.

चुनाव को लेकर व्यवसायियों से मांगा सहयोग

इस अवसर पर रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मंजीत साहनी, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न उपसमितियों के सभापति व व्यवसायी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान आगामी फेडरेशन चुनाव को लेकर व्यवसायियों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई तथा टीम मुकेश अग्रवाल ने सभी से सहयोग एवं समर्थन का आग्रह किया.

विनय अग्रवाल ने किया मंच संचालन

इस आयोजन का मचं संचालन उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के उपाध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल व धन्यवाद ज्ञापन रामगढ चैंबर के पूर्व अध्यक्ष पंकज तिवारी ने किया.

ये भी पढ़ें: पतरातू में 11 सितंबर को बिजली रहेगी बाधित, इन फीडरों पर पड़ेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay sukla

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >