अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामगढ़ कैंट की टीम विजेता

आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ कैंट ने क्लस्टर स्तरीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता जीती. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तिगत विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया.

रामगढ़. आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ कैंट के तत्वावधान में क्लस्टर स्तरीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मलेंदु, एजुकेशन ऑफिसर ने विद्यार्थियों को प्रभावी वक्ता बनने के लिए विषय का गहन अध्ययन, स्पष्ट विचार, उचित शब्दों का चयन, आत्मविश्वास, प्रभावी प्रस्तुतीकरण और निरंतर अभ्यास को जरूरी बताया.

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के उद्देश्य और लक्ष्य के बीच के अंतर को समझते हुए उद्देश्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. प्राचार्य पंकज कुमार जैन ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी. प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ कैंट, आर्मी पब्लिक स्कूल दानापुर, आर्मी पब्लिक स्कूल गया और आर्मी पब्लिक स्कूल बेंगडूबी की टीमों ने हिस्सा लिया.

प्रतिभागियों ने अपने तर्क, आत्मविश्वास, विषय की समझ और प्रभावी अभिव्यक्ति-कौशल का प्रदर्शन किया. निर्णायक मंडली में रतन कुमार शर्मा, डॉ हरमीत कौर और हरप्रीत कालरा शामिल थीं. निर्णायकों ने तर्कों की स्पष्टता, विषय-वस्तु, भाषा, प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति-कौशल के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया. प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ कैंट की टीम विजेता और आर्मी पब्लिक स्कूल दानापुर की टीम उपविजेता रही.

व्यक्तिगत श्रेणी में श्रेष्ठ प्रतिभागी का पुरस्कार पक्ष में दिव्य गुप्ता और विपक्ष में सिमरन वर्मा को मिला. दोनों प्रतिभागी आर्मी पब्लिक स्कूल दानापुर के थे. श्रेष्ठ प्रश्नकर्ता का पुरस्कार आर्मी पब्लिक स्कूल बेंगडूबी के प्रतिभागी आग्रह ने हासिल किया. निर्णायक मंडली ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की. मौके पर आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ कैंट के विद्यार्थी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay sukla

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >