जिला स्थापना दिवस पर डीसी ने गिनायी रामगढ़ की विकास यात्रा

रामगढ़ जिला स्थापना दिवस पर उपायुक्त ने जिले की 19 वर्षों की विकास यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। जानिए रामगढ़ के विकास की पूरी जानकारी यहाँ।

रामगढ़: जिला स्थापना दिवस पर उपायुक्त ऋतुराज ने जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने रामगढ़ की 19 वर्षों की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और सतत प्रयासों से जिले ने पूरे राज्य में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है. हाल के वर्षों में रामगढ़ विकास के विभिन्न मानकों पर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रहा है. जिला प्रशासन इस उपलब्धि को बनाये रखने के लिए संकल्पबद्ध है.

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, खेल तथा शहरी एवं ग्रामीण संरचनात्मक विकास के विभिन्न क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना के साथ काम किया जा रहा है. मां छिन्नमस्तिका मंदिर, टूटी झरना, पतरातू डैम और माया टुंगरी जैसे धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है. पतरातू डैम के सौंदर्यीकरण से यह प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभरा है. दोनों प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ राहगीरों व नागरिकों के लिए जन-सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है.

कृषि व जल संसाधन के क्षेत्र में गोला कृषि मंडी को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है. किसानों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कृषि मशीनरी बैंक स्थापित करने की दिशा में कार्य चल रहा है. पतरातू व गोला में भैरवा जलाशय से सिंचाई व्यवस्था बेहतर करने, मेडिकल व पॉलिटेक्निक कॉलेज की दिशा में पहल तथा युवाओं के कौशल विकास व रोजगार पर जोर दिया जा रहा है. खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट शुरू किये जा रहे हैं.

उपायुक्त ने नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील करते हुए समस्याओं व सुझावों के लिए अधिकारियों से संपर्क करने अथवा मीटा ऐप के माध्यम से फीडबैक देने का आह्वान किया. स्थापना दिवस पर उपायुक्त ऋतुराज व पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. जिले के अन्य क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता सेनानियों व जननायकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >