चैनपुर. आदर्श मध्य सह उच्च विद्यालय बड़गांव में टीएसएफ घाटोटांड़ के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के लिए अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक पंकज कुमार एवं सुमित कुमार ने विद्यार्थियों को आग से बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी.
उन्होंने आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, आग से बचने के तरीकों और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया. विद्यार्थियों को आग लगने पर तत्काल उठाये जाने वाले कदमों की जानकारी भी दी गयी.
कार्यक्रम के आयोजन में दीपक श्रीवास्तव, बिनोद सिंह, रीमा कुमारी, प्रधानाध्यापक शुमेश्वर महतो, शिक्षक भास्कर महतो, शंकर प्रसाद, रितेश कुमार, यदुवंश मणि सिंह, रेखा कुमारी, पीमा देवी, रूपा देवी व संदीप कुमार सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा.
