चितरपुर कॉलेज में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी

चितरपुर कॉलेज में सत्र 2026-30 के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन हुआ। प्राचार्या ने छात्रों को अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति का संदेश दिया।

चितरपुर, रामगढ़: चितरपुर कॉलेज में सत्र 2026-30 स्नातक सेमेस्टर-वन के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ संज्ञा एवं प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से किया.

प्राचार्या ने कहा कि कॉलेज जीवन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण पड़ाव है. विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों और मानवीय मूल्यों को अपनाना चाहिए. उन्होंने कॉलेज की गरिमा बनाये रखने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया.

इस दौरान नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए प्राध्यापकों ने उन्हें अनुशासन, नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. इससे कॉलेज परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा.

कार्यक्रम का संचालन प्रो ज्योति कुमारी एवं श्वेता कुमारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ ताराशंकर अग्रवाल ने किया. मौके पर प्रो जूही उपाध्याय, अंजनी करमाली, निरंजन महतो, मनोज कुमार झा, अंजू कुमारी समेत अन्य प्राध्यापक एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >