भुरकुंडा. भुरकुंडा पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर शुक्रवार को न्यायालय का इश्तेहार चिपकाया. पुलिस टीम अभियुक्त भुवनेश्वर नायक उर्फ पिंटू नायक के पावर हाउस भुरकुंडा स्थित घर पहुंची. गवाहों की मौजूदगी में उसके घर पर हजारीबाग कोर्ट से निर्गत इश्तेहार चिपकाया गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है. न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर उसके खिलाफ इश्तेहार जारी किया गया है. यदि निर्धारित समय पर वह आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.
