रामगढ़. नेहरू रोड निवासी ज्योति अग्रवाल (पति विक्रम अग्रवाल) ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर घर से नकद व जेवर चोरी होने की शिकायत की है. आवेदन में बताया गया है कि सोमवार की रात वह परिवार के सदस्यों के साथ गणेश पूजा देखने के लिए पूजा पंडालों में गयी थीं.
घर में उनकी देवरानी मेघा अग्रवाल मौजूद थीं. देर रात सभी लोग पूजा पंडालों का भ्रमण कर घर लौटे और सो गये. सुबह नींद खुलने पर देखा कि अलमारी खुली हुई थी. जांच करने पर अलमारी से सोने का हार, लॉकेट, दो अंगूठियां, नथनी और आठ से दस हजार रुपये नकद गायब मिले.
इसके अलावा चांदी के सभी जेवर भी चोरी हो गये थे. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है.
