चितरपुर. चितरपुर काली चौक निवासी प्रकाश दीप पटवा ने रजरप्पा थाना में आवेदन देकर तीन युवकों पर मारपीट कर घायल करने, 1300 रुपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में सुब्रमनियम, प्रकाश साव व सुजल साव को आरोपी बनाया गया है.
प्रकाश ने बताया कि 17 सितंबर की रात तीनों उसके घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे और घर की महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया. इसके बाद रजरप्पा मोड़ स्थित सूर्या होटल में पहुंचकर लात-घूंसों, रॉड, लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मारपीट की. इस दौरान जेब से रुपये निकालने का भी आरोप है. घर लौटने के दौरान काली चौक पर फिर मारपीट की गयी.
आवेदन में पत्नी द्वारा घटना का वीडियो बनाने पर मोबाइल फेंकने तथा थाना में गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
