रैलीगढ़ा संडे बाजार में टूटा ओवरहेड बिजली तार, टला बड़ा हादसा

गिद्दी के रैलीगढ़ा साप्ताहिक बाजार में बिजली का तार टूटकर गिरा। गनीमत रही कि बाजार खाली होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लोगों ने सुरक्षा की मांग की।

गिद्दी, रामगढ़: रैलीगढ़ा संडे बाजार में रविवार को बाजार समाप्त होने के बाद ऊपर से गुजर रहा ओवरहेड बिजली तार अचानक टूटकर गिर गया. घटना के समय अधिकतर दुकानदार दुकानें समेटकर जा चुके थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

साप्ताहिक बाजार के दौरान यहां खरीदारों और दुकानदारों की भारी भीड़ रहती है. लोगों का कहना है कि यदि तार बाजार लगने के दौरान टूटता, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था. तार गिरने से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गयी. इसकी सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गयी.

लोगों ने रैलीगढ़ा कोलियरी प्रबंधन व विद्युत विभाग से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. उन्होंने ओवरहेड तारों के नीचे मजबूत स्पॉटर (गार्डिंग नेट) लगाने की मांग की, ताकि तार टूटने की स्थिति में वह जमीन या लोगों पर न गिरे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रंजीत सिंह वर्ष 2004 से निरंतर प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. गिद्दी क्षेत्र में राजनीति, समाज, शिक्षा, क्षेत्रीय घटनाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. समाचार संकलन के माध्यम से जनसरोकार के विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >