शीतला मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी गठित

भदानीनगर के शीतला मंदिर में दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन को लेकर बैठक हुई. इस बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत कई सदस्यों को चुना गया.

भदानीनगर. बोनर धौड़ा स्थित शीतला मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता डॉ आरएन प्रसाद ने की. बैठक में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. कमेटी में अध्यक्ष मनोज राज, उपाध्यक्ष अनुभव भारद्वाज, सचिव धीरज कुमार मंगलम, सह सचिव देव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक पाठक व सह कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता चुने गये.

कार्यकारिणी सदस्यों में अनिल साव, विनय सिंह, सूरज राणा, मनोज पाठक, मनोज भदानी, मनोज सिंह, प्रदीप साव, राजन करमाली, विक्की गुप्ता, मानस गोस्वामी, नीरज, राहुल, चंदन, रोहित, मुन्ना, गौतम व गोलू साव चुने गये. संचालन मोहन कुमार मंगलम ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >