भुरकुंडा. भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति की बैठक शुक्रवार को भुरकुंडा सेल सेंटर में हुई. बैठक में समिति ने 25 सितंबर से भुरकुंडा कोलियरी में अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन करने की घोषणा की. समिति ने कहा कि आंदोलन में बड़ी संख्या में विस्थापित, प्रभावित और स्थानीय लोग शामिल होंगे.
वक्ताओं ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी के वैकल्पिक रोजगार में विस्थापित, प्रभावित, स्थानीय व स्थापित लोगों की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. साथ ही कोयला उत्पादन शुरू होने के बाद भुरकुंडा कोलियरी का रोड सेल भी अविलंब चालू किया जाये. सदस्यों ने कहा कि मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाने के बाद भी अपेक्षित पहल नहीं हुई. इसके विरोध में चक्का जाम का निर्णय लिया गया.
बैठक में गिरधारी गोप, दर्शन गंझू, नागेश्वर मुंडा, सरोज झा झारखंडी, मुकेश कुमार, अजय कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
