रामगढ़ : बिजूलिया स्थित मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, रामगढ़ के बीएड सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. सलोनी मिश्रा ने 80.79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं रणवीर किस्कू ने 80 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और आदित्य नारायण जोशी ने 79.64 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया.
विद्यार्थियों की सफलता से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है. प्राचार्य डॉ आनंद किशोर ने तीनों मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल कर महाविद्यालय और समाज का नाम रोशन करने की अपील की.
प्रशासनिक अधिकारी प्रवेश शर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने भी टॉपर विद्यार्थियों को बधाई दी. विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और महाविद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया.
