रामगढ़. शहर के बाजारटांड़ निवासी करण कुमार राम ने मनतागढ़ा निवासी धीरज करमाली समेत अन्य युवकों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में करण ने रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
आवेदन के अनुसार, करण गुरुनानक स्कूल काम करने जा रहा था. इसी दौरान धीरज करमाली अपने सहयोगियों के साथ पहुंचा और डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया. शिकायत में प्रथम कुमार, अंश करमाली समेत कई युवकों को आरोपी बनाया गया है. करण के अनुसार, उसकी मां और बहन बचाने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
