मांडू पड़ाव दुर्गा मंदिर में 11 अक्टूबर से नवरात्र, 20 को लगेगा भव्य दशहरा मेला

मांडू के प्रसिद्ध पड़ाव दुर्गा मंदिर में नवरात्र की तैयारियां जोरों पर हैं। 11 अक्टूबर से शुरू होगी पूजा और 20 अक्टूबर को लगेगा भव्य दशहरा मेला।

मांडू, रामगढ़ : मांडू के प्रसिद्ध श्रीश्री पड़ाव दुर्गा मंदिर में इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सजावट, विद्युत व्यवस्था और धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां की जा रही हैं.

दुर्गा पूजा का शुभारंभ 11 अक्टूबर को मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ होगा. नवरात्र के दौरान प्रतिदिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विधिवत पूजा की जायेगी. सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा, जबकि शाम को पूजा और आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तों से गुलजार रहेगा.

20 अक्टूबर को लगेगा दशहरा मेला

आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारू रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

विजयादशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया जायेगा. इसमें मांडू के अलावा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना है.

पूजा समिति के अध्यक्ष धनेश्वर साव ने बताया कि इस वर्ष पूजा को पहले की अपेक्षा और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है. दशहरा मेले को भी आकर्षक बनाने की तैयारी चल रही है. पूजा और मेले को लेकर मांडू सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >