रामगढ़. रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रामगढ़ छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने बुके भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया.
मैदान उपलब्ध कराने में सहयोग पर जताया आभार
समिति के सदस्यों ने रावण दहन कार्यक्रम के लिए मैदान उपलब्ध कराने और अनुमति से जुड़ी समस्या के समाधान में सहयोग करने पर अधिशासी अधिकारी के प्रति आभार जताया. समिति पदाधिकारियों ने कहा कि रावण दहन के लिए मैदान उपलब्ध कराने को लेकर कुछ समय से अनुमति की समस्या बनी हुई थी.
अधिशासी अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए पूरी दशहरा समिति आभारी है.
जनहित के मामलों में सहयोग का आश्वासन
समिति ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान में छावनी परिषद से सहयोग की मांग की. इस पर अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने जनहित से जुड़े मामलों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.
ये रहे मौजूद
मौके पर समिति के अध्यक्ष रंजन सिंह, संरक्षक अमित सिन्हा, छोटन सिंह, महासचिव संजीव सिंह तथा मीडिया प्रभारी सह कार्यक्रम संयोजक डीके सिंह राठौड़ मौजूद थे.
