आपकी छोटी सी पहल किसी की बचा सकती है जान : डीसी

आपकी छोटी सी पहल किसी की बचा सकती है जान : डीसी

रामगढ़. जिला समाहरणालय सभागार में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की शुरुआत उपायुक्त ने रक्तदान कर की. इसके बाद डीडीसी रोबिन टोप्पो, वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, गोपनीय प्रभारी रवींद्र कुमार गुप्ता ने रक्तदान किया. उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि रक्त के महत्व व जरूरतमंद व्यक्तियों तक रक्त की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है. सभी को रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान से हम किसी की जान भी बचा सकते हैं. यह हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद है. डीडीसी श्री टोप्पो ने निडर व निर्भीक होकर रक्तदान करने को कहा. रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाना गर्व की बात है. गोपनीय प्रभारी श्री गुप्ता ने रक्तदान कर बताया कि रक्तदान करना अपने आप में सुखद अनुभूति है. रक्तदान कर हम किसी व्यक्ति की जान, तो बचा ही सकते हैं. अपने शरीर को भी स्वस्थ और निरोग बना सकते हैं. रक्तदान करने वालों में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अधिकारी, दुलमी के सीओ, एसएमपीओ रामगढ़, सहित दर्जनों पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे. सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद ने रक्तदान करने वाले अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >