रजरप्पा. रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनायी गयी. विभिन्न प्रतिष्ठानों, पूजा पंडालों और व्यावसायिक संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जो देर रात तक बनी रही.
सीसीएल रजरप्पा वाशरी में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की चलंत प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही. इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. वेश वर्कशॉप, कांटा घर और टाउनशिप ऑफिस में भी आकर्षक पंडाल बनाये गये थे. वेश वर्कशॉप के भव्य पंडाल का उद्घाटन सीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल अनूप हंजूरा और रजरप्पा महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर ने संयुक्त रूप से किया. आइडीएल व बोरोबिंग के स्पंज प्लांट में भी पूजा हुई. चितरपुर, बड़कीपोना, छोटकीपोना, सुकरीगढ़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में भी पूजा-अर्चना की गयी. मौके पर कई अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद थे.
