रजरप्पा मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए मां छिन्नमस्तिके के दर्शन

रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर भक्तिमय रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

रजरप्पा: रविवार की साप्ताहिक छुट्टी पर रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मां छिन्नमस्तिके की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा.

श्रद्धालुओं ने पहले भैरवी-दामोदर संगम में आस्था की डुबकी लगायी. इसके बाद कतारबद्ध होकर मां छिन्नमस्तिके के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिवार की खुशहाली की मंगलकामना की. श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण मुख्य मंदिर से लेकर क्यू कॉम्प्लेक्स, यज्ञशाला, वाहन स्टैंड होते हुए वन विभाग के रेस्ट हाउस तक लंबी कतार लगी रही. मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही और जय मां छिन्नमस्तिके के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.

भीड़ को देखते हुए रजरप्पा पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए. मंदिर से लगभग एक किलोमीटर पहले ही श्रद्धालुओं के वाहनों को रोक दिया गया, जिसके बाद भक्त पैदल ही मंदिर पहुंचे. पुलिसकर्मी पूरे दिन भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने में जुटे रहे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही.

मां की पूजा-अर्चना कराने में असीम पंडा, अजय पंडा, शुभाशीष पंडा, रितेश पंडा, सुबोध पंडा, लोकेश पंडा, राकेश पंडा सहित अन्य पुजारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया. दिनभर रजरप्पा धाम भक्ति, आस्था और श्रद्धा के रंग में सराबोर रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेंद्र कुमार

सुरेंद्र कुमार चितरपुर क्षेत्र से प्रभात खबर के साथ लगभग 30 वर्षों से जुड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. वह निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >