भक्तों ने की मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा, सैकड़ों बच्चों का मुंडन संस्कार

भक्तों ने की मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा, सैकड़ों बच्चों का मुंडन संस्कार

रजरप्पा. मां छिन्नमस्तिके मंदिर में शुक्रवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा – अर्चना की. जानकारी के अनुसार, मुंडन और विवाह की तिथि होने के कारण यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह लगभग तीन बजे से ही झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से विभिन्न वाहनों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे. यहां भक्तों ने भैरवी – दामोदर संगम स्थल में स्नान कर मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा – अर्चना कर मत्था टेका. नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. मुंडनशाला में सैकड़ों बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया. मंदिर प्रक्षेत्र में कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर से होते हुए यज्ञशाला, स्टैंड होते हुए वन विभाग का रेस्ट हाउस तक पहुंच गयी थी. भक्तों ने यहां जय मां छिन्नमस्तिके, जय माता दी का जयकारा लगाया. भक्तों की भीड़ होने के कारण दिनभर मंदिर प्रक्षेत्र में चहल -पहल बनी रही. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रजरप्पा पुलिस ने वाहनों को काफी पहले ही रोक दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >