रैयतों ने डीवीसी से अधिग्रहित जमीन का मुआवजा मांगा

रैयतों ने डीवीसी से अधिग्रहित जमीन का मुआवजा मांगा

गोला. गोला प्रखंड के हुप्पू में स्थापित विद्युत सब स्टेशन अधिग्रहण से संबंधित कोई भी कागजात सरकार के पास उपलब्ध नहीं है. जानकारी मिलने पर स्थानीय रैयत शुक्रवार को डीवीसी स्थल पहुंचे और सरकार से मुआवजा देने की मांग की. मुआवजा नहीं देने की स्थिति में खाली जमीन पर खेती करने की चेतावनी दी. रैयतों ने बताया कि उक्त जमीन सात रैयतों की है. इसमें देवाराम महतो की 23 एवं 90 डेसिमल, लुटन महतो की 79 डिसमिल, सुखदेव महतो की 31 डिसमिल, हेमलाल महतो की 72 डिसमिस, रुनु उपाध्याय की 31 डिसमिस एवं गुलजार अंसारी सहित अन्य की 40 एवं 33 डिसमिल जमीन है. इसकी रसीद ऑनलाइन नियमित रूप से अंचल कार्यालय द्वारा कट रही है. इसमें सरकार द्वारा किसी को भी मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है. इसके बाद भी डीवीसी वर्ष 1952 से स्थापित है. रैयतों ने कहा कि मुआवजा की मांग को लेकर हम लोगों ने कई बार डीवीसी के पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी को आवेदन दिया है. इसके बाद भी सरकार इस पर कोई पहल नहीं कर रही है. रैयतों ने बताया कि खाली जमीन पर हम लोग अभी हल चलाये हैं. मुआवजा नहीं मिला, तो इस पर हम लोग खेती करेंगे. विद्युत सहायक अभियंता सुमन कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है. न्यायालय से जो भी आदेश आयेगा, उसका पालन किया जायेगा. विद्युत कनीय अभियंता अलका राज ने कहा कि उक्त जमीन का मामला पिछले कई वर्षों से चल रहा है. जब तक न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता, तब तक उक्त जमीन पर किसी प्रकार से कोई कार्य नहीं करें. मुखिया प्यारेलाल महतो ने कहा कि रैयतों की समस्याओं से संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा और मुआवजा दिलाने को लेकर पहल की जायेगी. मौके पर दिनेश्वर महतो, पंचम महतो, सुखदेव महतो, त्रिभुवन महतो, गुलजार अंसारी, देवकी महतो, कार्तिक महतो, देवधर महतो, अमूल्य कुमार उपाध्याय, नंदलाल महतो, लखन महतो, मिथुन कुमार महतो, रामू महतो, जयधन महतो, दाहो महतो, लखेश्वर महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >