कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में रैलीगढ़ा को ओवरऑल प्रतियोगिता का खिताब

कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में रैलीगढ़ा को ओवरऑल प्रतियोगिता का खिताब

गिद्दी (हजारीबाग). बीआरसी भवन डाड़ी में शनिवार को प्रखंड स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया. अंडर 17 बालक वर्ग एकल प्रतियोगिता का फाइनल मैच किसान मजदूर उच्च विद्यालय बलसगरा बनाम अनुग्रह नारायण सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय रैलीगढ़ा के बीच खेला गया. इसमें रैलीगढ़ा के शुभम हांसदा ने जीत हासिल की. अंडर 17 बालक युगल वर्ग का फाइनल मैच किसान मजदूर उवि बलसगरा बनाम अनुग्रह नारायण सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय रैलीगढ़ा के बीच खेला गया. इसमें बलसगरा के आयुष कुमार व प्रियांशु कुमार ने जीत हासिल की. अंडर 17 बालिका वर्ग एकल का फाइनल मैच उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय भुरकुंडा बनाम अनुग्रह नारायण सिंह प्लस टू रैलीगढ़ा के बीच खेला गया. इसमें रैलीगढ़ा की सोनी कुमारी ने जीत हासिल की. अंडर 17 बालिका युगल वर्ग का फाइनल मैच अनुग्रह नारायण सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय रैलीगढ़ा बनाम उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय भुरकुंडा के बीच खेला गया. इसमें रैलीगढ़ा की रेणु कुमारी व रानी कुमारी ने जीत हासिल की. अंडर 19 बालक वर्ग एकल का फाइनल मैच उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय खपिया बनाम अनुग्रह नारायण सिंह उच्च विद्यालय रैलीगढ़ा के बीच खेला गया. इसमें खपिया के पिंटू कुमार ने जीत हासिल की. अंडर 19 बालक युगल वर्ग में खपिया की टीम को वॉक ओवर दिया गया. अंडर 19 बालिका वर्ग एकल का फाइनल मैच उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय भुरकुंडा बनाम अनुग्रह नारायण सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय रैलीगढ़ा के बीच खेला गया. इसमें रैलीगढ़ा की सुप्रभा उरांव ने जीत हासिल की. अंडर 19 बालिका युगल का फाइनल मैच झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय डाड़ी बनाम अनुग्रह नारायण सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय रैलीगढ़ा के बीच खेला गया. इसमें डाड़ी की आकांक्षा कुमारी व स्मिता कुमारी ने जीत हासिल की. रैलीगढ़ा की टीम को ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब दिया गया. विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया. इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आलोक चतुर्वेदी, सीआरपी सुमित कुमार, शिक्षक हरिश्चंद्र महतो, सुरेंद्र कुमार, महावीर महतो, हीरालाल महतो, मदन महतो, बसंत कुमार, सीआरपी सुमित कुमार का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >