भुरकुंडा. रिवर साइड भुरकुंडा क्षेत्र की दोतल्ला, चीफ हाउस और इमली गाछ पंचायत की विभिन्न कॉलोनियों में व्याप्त जल संकट को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जानकी ठाकुर ने की.
बैठक में लोगों ने कहा कि जलापूर्ति ठप रहने से तीनों पंचायतों की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी है. बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि तीन दिनों के अंदर सीसीएल प्रबंधन ने जलापूर्ति की समस्या का समाधान नहीं किया, तो स्थानीय लोग आंदोलन शुरू करेंगे.
बैठक में प्रखंड उप प्रमुख बबीता पांडेय, मुखिया विकास पांडेय, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, नरेश मंडल, संतोष यादव, पंसस सुनील कुमार, प्रशांत सिन्हा, सतीश सिंह, छोटू सिंह, गुल्लू मांझी, रामेश्वर मांझी, दिलीप सिंह, धीरन सिन्हा, नीरज सिंह, प्रमोद सिंह, नसीम, गोपाल, पिंटू और सरोज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.
