जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखायी प्रतिभा

प्रतिभागियों ने दिखायी प्रतिभा

रजरप्पा. रामगढ़ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को रजरप्पा स्थित डीएवी ग्राउंड में दो दिवसीय जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि रजरप्पा महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद व विशिष्ट अतिथि डीएवी रजरप्पा के प्राचार्य डॉ एसके शर्मा, मुखिया सुनीता देवी, आजसू नेता पीयूष चौधरी शामिल हुए. महाप्रबंधक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है. खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सीसीएल प्रबंधन हमेशा कृतसंकल्पित है. डीएवी रजरप्पा की छात्राओं ने स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में रामगढ़ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव शैलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मो कमरुद्दीन के अलावा धर्मनाथ महतो, चंद्रशेखर करमाली, जय विजय कुमार, कंचन दास, सुमित कुमार, सोनू कुमार, सुनील कुमार, आयशा कुमारी, भारती बेदिया, नवीन कुमार, कवि मुंडा, आनंद तिग्गा, सुषमा कुमारी, श्रीतन वर्मा का सराहनीय योगदान रहा. प्रतियोगिता में 400 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा : प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. शार्ट पूट, जैबलिन थ्रो, डिस्कश थ्रो, लांग जंप, हाई जंप, 60 मीटर,100, 200, 300, 400, 600, 1500, 5000, 3000, 2000 मीटर दौड़ आदि इवेंट्स में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. अंडर -18 बालिका वर्ग 1000 मीटर दौड़ में प्रथम खुशी कुमारी, द्वितीय नंदनी कुमारी, तृतीय करीना कुमारी, शार्ट पुट में प्रथम: नंदनी कुमारी, द्वितीय आस्था सिंह, तृतीय दीपा कुमारी, अंडर-14 बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में प्रथम खुशी कुमारी, द्वितीय नंदनी कुमारी, तृतीय लक्ष्मी कुमारी, अंडर – 20 बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में प्रथम छोटेलाल कुमार, द्वितीय सूरज महतो, तृतीय अमन कुमार, अंडर-16 बालिका वर्ग 60 मीटर दौड़ में प्रथम निधि तिर्की, द्वितीय सिया तिग्गा, तृतीय स्वीटी कुमारी, अंडर – 16 बालिका वर्ग शार्ट पुट में प्रथम सलोनी कुमारी, द्वितीय कोमल सिंह, तृतीय अनन्या परिहार ने बेहतर प्रदर्शन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >