प्रेमी के साथ रामगढ़ में रहनेवाली प्रेमिका की हत्या, शव मिला ससुराल में

प्रेमिका की हत्या, शव मिला ससुराल में

प्रतिनिधि, गिद्दी (हजारीबाग)

बच्चों को घर में छोड़ कर पिछले पांच वर्षों से अपने प्रेमी के साथ रामगढ़ में रहने वाली 50 वर्षीय महिला अंजू देवी की गला दबा कर हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने उसका शव मंगलवार को ससुराल फूलसराय गांव के एक निर्माणाधीन भवन में बरामद किया है. कई बातों से पता चल रहा है कि उसकी हत्या कहीं और की गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया है. मृतका के देवर सूरज बेदिया के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी. इसके बाद गांव वालों की भीड़ जुट गयी. उसकी पहचान फूलसराय गांव की अंजू देवी के रूप में हुई. घटना की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची. ग्रामीणों का कहना है कि उसकी हत्या गांव में नहीं, बल्कि दूसरे जगह की गयी है. पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या गला दबा कर की गयी है. हत्यारा को पकड़ने के लिए पुलिस जांच कर रही है.

पिछले पांच वर्ष से अंजू प्रेमी के साथ रह रही थी रामगढ़ में : अंजू देवी फूलसराय गांव के स्व रामू बेदिया की पत्नी थी. चार बच्चे हैं. एक लड़की की शादी हो चुकी है. रामू बेदिया का निधन 10 वर्ष पहले हो गया था. बताया जाता है कि इसके बाद अंजू देवी मजदूरी करने लगी. इसी दौरान वह एक व्यक्ति के नजदीक में आयी. वह अपने बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ पिछले पांच वर्षों से रामगढ़ में रह रही थी. वह फूलसराय गांव आना-जाना नहीं करती थी, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में वोट देने के लिए गांव आयी थी. उसके तीन बच्चों का देखभाल उसकी चाची करती है. रामू बेदिया की दूसरी पत्नी अंजू थी. रामू बेदिया की पहली पत्नी से एक लड़की है. उसकी भी शादी हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >