केदला तीन नंबर मोड़ के पास सात माह से खुला गड्ढा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

केदला तीन नंबर मोड़ के पास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के गड्ढे से राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। प्रबंधन समस्या को नजरअंदाज कर रहा है।

केदला : सीसीएल की केदला भूगर्भ परियोजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा केदला तीन नंबर मोड़ के समीप सड़क किनारे बनाया गया गड्ढा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. गड्ढे के समीप ही बस पड़ाव होने के कारण यात्रियों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है.

इस संबंध में पंप खलासी ने बताया कि करीब सात माह पहले यह गड्ढा बनाया गया था. इसके अंदर पानी का वॉल्व लगा हुआ है. वॉल्व खोलने के बाद ही आसपास के घरों में पानी की आपूर्ति होती है. उन्होंने बताया कि विभाग से कई बार गड्ढे को भरकर वॉल्व को ऊपर लाने का अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है.

लोगों का कहना है कि लंबे समय से गड्ढा खुला रहने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों ने सीसीएल प्रबंधन से गड्ढे को भरवाकर वॉल्व को सुरक्षित तरीके से ऊपर करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >