रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, समानतापूर्ण और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एचएएसपी (HASP) के सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल में महिला कर्मचारियों के लिए यौन उत्पीड़न की रोकथाम (POSH) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. सत्र के दौरान महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षित रहने और गरिमापूर्ण वातावरण प्राप्त करने के उनके विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई.
इंटरनल कमिटी से कराया गया परिचय
कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत की स्थिति में गठित 'इंटरनल कमिटी' से संपर्क करने और अपनी बात निर्भीकता से रखने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया. इसके साथ ही कमिटी के सभी सदस्यों का परिचय भी उपस्थित महिला कर्मियों से कराया गया, ताकि वे अपनी शिकायतें सुगमता से दर्ज करा सकें.
सक्रिय चर्चा और गरिमापूर्ण संस्कृति पर जोर
प्रशिक्षण का संचालन अदिति द्वारा किया गया. सत्र में विभिन्न विषयों पर खुली चर्चा हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रियता से भाग लेते हुए अपने प्रश्न और विचार साझा किए. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को पीओएसएच (POSH) अधिनियम के प्रति जागरूक बनाना और कार्यस्थल पर सम्मान, सुरक्षा व समानता की संस्कृति को सुदृढ़ करना था.
ये भी पढ़ें: चंदवा में बुध बाजार में बिछड़ी तीन वर्षीय बच्ची को युवाओं ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया
