चित्र प्रदर्शनी में पीएम की जीवन यात्रा को दिखाया गया

चित्र प्रदर्शनी में पीएम की जीवन यात्रा को दिखाया गया

सेवा पखवारा के तहत भाजपा ने प्रबुद्ध संगोष्ठी का किया आयोजन रामगढ़. भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ के तत्वावधान में सुभाष चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी जीवन यात्रा को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की. उद्घाटन मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक एवं भाजपा नेता रोशनलाल चौधरी ने किया. विधायक चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सक्रिय कूटनीति से भारत की स्थिति में सुधार हुआ है. जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि सेवा पखवारा के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. सेवा पखवारा कार्यक्रम के अंतर्गत राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के सभागार में प्रबुद्ध संगोष्ठी हुई. मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी शशि भूषण भगत ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन संघर्ष को लोगों के समक्ष रखा. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पर आधारित प्रेरणादायी डॉक्यूमेंट्री फिल्म चलो जीतें हैं का प्रदर्शन किया गया. संचालन जिला महामंत्री विजय जायसवाल व धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया. मौके पर रंजीत कुमार सिन्हा, चंद्रशेखर चौधरी, रणंजय कुमार कुंटू बाबू, प्रो संजय प्रसाद सिंह, राजीव जायसवाल, रंजन फौजी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >