बुजुर्ग जमीरा में पीसीसी सड़क का शिलान्यास

बुजुर्ग जमीरा में पीसीसी सड़क का शिलान्यास

बरकाकाना. रामगढ़ छावनी परिषद के वार्ड सात के बुजुर्ग जमीरा में बुधवार को 97 लाख की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी ने किया. पंडित राजकिशोर पांडेय ने यजमान नगीता देवी से पूजा-अर्चना करायी. जिला परिषद के एसडीओ शुभम ने बताया कि ऊपर पोचरा राजू साव के घर से सरना पार विक्रम यादव के घर तक पहले फेज में 800 मीटर पीसीसी सड़क तथा 800 मीटर ड्रेन का निर्माण कराया जायेगा. इसकी लागत 97 लाख रुपये है. इस कार्य को पूर्ण करने की अवधि छह माह है. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा शिलापट्ट पर लिखे स्थल व कार्य स्थल में भिन्नता होने की बात उठायी. विधायक ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा जिस जगह भी सड़क बनाने की मांग की जा रही है, उसे भी जल्द पूरा किया जायेगा. शिलान्यास कार्यक्रम के बाद विधायक ने बुजुर्ग जमीरा के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी. लोगों ने बताया कि शहरी क्षेत्र घोषित होने के बाद भी यहां के लोग पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं. स्थानीय मध्य विद्यालय में पानी टंकी का निर्माण तो कराया गया, लेकिन ट्रायल में ही लिकेज होने के बाद से वह बेकार है. विधायक ने जल्द पानी टंकी की मरम्मत करा कर पानी सप्लाई को ठीक कराने का भरोसा दिलाया. मौके पर इंदू गोप, गुल्ली यादव, बबलू गोप, सन्नी गोप, शंभू साव, श्रवण गोप, दिलीप यादव, सुरेंद्र गोप, रमेश गोप, रामसेवक गोप, तरुण यादव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.