कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पतरातू में पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी

पतरातू क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 'प्रहरी पहल' के तहत फ्लैग मार्च का आयोजन किया. इस दौरान, पुलिस जवानों ने संवेदनशील इलाकों में गश्त लगाकर लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी.

पतरातू(रामगढ़). रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 'प्रहरी पहल' के तहत शनिवार को पतरातू थाना पुलिस ने विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस जवानों ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च करते हुए आम लोगों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया.

एएसआई और सशस्त्र बल के जवान रहे शामिल

इस फ्लैग मार्च में एएसआई सुजीत कुमार सिंह, मोहम्मद जसीमुद्दीन, अर्जुन ठाकुर समेत सशस्त्र बल के कई जवान शामिल थे. पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र में शांति, एकता और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रहरी पहल के तहत क्षेत्र में पुलिस की गश्त और सक्रियता बढ़ाई जा रही है. असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग कोर्ट में ₹1, ₹2 और ₹5 के कोर्ट फी टिकटों की भारी किल्लत, वकील और मुवक्किल परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >