अजय तिवारी की रिपोर्ट
Patratu News : बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने रामगढ़ जिले के पतरातू पीटीपीएस स्थित कोतो आवास पहुंचकर जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संयोजक भुवनेश्वर ठाकुर को सम्मानित किया. विधायक ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर, कलम-डायरी भेंट कर सम्मानित किया.
पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण अभियान को समर्थन : विधायक
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने भुवनेश्वर ठाकुर द्वारा पिछले 15 वर्षों से किए जा रहे वृक्षारोपण कार्य की प्रशंसा करते हुए आश्वासन दिया कि पौधारोपण अभियान के लिए आवश्यक पौधे, जाली, बांस, तार और अन्य उपकरण उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा.
5000 पौधे लगाने का लक्ष्य, जनसहभागिता पर जोर
भुवनेश्वर ठाकुर ने बताया कि उनका लक्ष्य जून से 30 सितंबर तक रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों में 5000 पौधे लगाने का है. उन्होंने लोगों से जन्मदिन, विवाह, वैवाहिक वर्षगांठ और दिवंगत परिजनों की स्मृति में कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि उनकी पर्यावरण टोली विद्यालय परिसर, पंचायत भवन, देवस्थानों, पार्कों, श्मशान घाटों और अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधारोपण और पौधों के संरक्षण का कार्य करेगी. वर्तमान में टोली द्वारा बीज रोपण एवं सीड बॉल अभियान भी चलाया जा रहा है.
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित
कार्यक्रम में कार्यालय प्रमुख चंदन कुमार, कटिया पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो, गणेश ठाकुर, महावीर गंझू, हरिद्वार जी, अनिल केशरी, देवकी रानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़
यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?
यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल में महिला कैदी के गर्भवती मामला: हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश की गई रिपोर्ट
