पतरातू, रामगढ़ : झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पतरातू डैम के नाविकों ने शोकसभा आयोजित कर दुख जताया. इस दौरान नाविकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की.
नाविकों ने कहा कि पर्यटन मंत्री से पतरातू डैम सहित क्षेत्र में पर्यटन विकास को लेकर काफी उम्मीदें जुड़ी थीं. उनके असामयिक निधन से राज्य के साथ पर्यटन क्षेत्र को भी अपूरणीय क्षति हुई है. नाविकों ने कहा कि उनके निधन से पर्यटन विकास की दिशा में बड़ी क्षति हुई है.
शोकसभा में प्रयाग कुमार, वजीर अंसारी, अर्जुन मुंडा, भुनेश्वर सिंह, समसुद्दीन अंसारी, योगेंद्र महतो, सुरेश तिलक, मुंडा महतो, सामाउद्दीन अंसारी, समुद्र मुंडा, जलेश महतो, मिन्हाज अंसारी, बालेश्वर महतो सहित कई नाविक उपस्थित थे.
