रामगढ़. थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क का एक हिस्सा सोमवार दोपहर बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार, पार्क के पीछे बने हिस्से में बाउंड्री वॉल के साथ शीट से घेराबंदी की गयी थी.
लगातार हो रही बारिश के कारण घेराबंदी और उससे जुड़ा मिट्टी का हिस्सा धंस गया, जिससे ढांचा गिर गया. घटना के समय पार्क में मौजूद लोग दूसरी ओर थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
पार्क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की जा रही है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग की है.
