आरा-सारूबेड़ा परियोजना को शीघ्र चालू करें : डीटी

परियोजना को शीघ्र चालू करें

कुजू. सीसीएल मुख्यालय के डीटी पीएंडपी (प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग) के सतीश झा ने शुक्रवार को सीसीएल कुजू क्षेत्र की परियोजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने एक दशक से बंद आरा-सारूबेड़ा परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारियों को अविलंब चालू करने का निर्देश दिया. बंद पुंडी और कुजू कोलियरी को चालू करने की दिशा पर अधिकारियों से बातचीत की. तोपा परियोजना का निरीक्षण करते हुए फोरमैन की कमी को जल्द बहाल करने को कहा. उन्होंने करमा परियोजना का भी निरीक्षण किया. कुजू कोलियरी परियोजना अंतर्गत चरण पहाड़ी मंदिर का दर्शन करते हुए सुगम आवागमन मार्ग के लिए अधिकारियों को इस पर पहल करने काे कहा. कोलियरी में कई वर्षों से लगी आग पर जल्द काबू पाने का निर्देश दिया. बंद सारूबेड़ा- आरा परियोजना खदान क्षेत्र का अवलोकन किया. उत्पादन कार्य में तेजी लाकर चालू करने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >