राधा गोविंद पब्लिक स्कूल ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की

राधा गोविंद पब्लिक स्कूल ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की

रामगढ़. सीबीएसइ 12वीं व 10वीं में राधा गोविंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल, रामगढ़ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. 12वीं विद्यालय विज्ञान संकाय के मो अरमान अंसारी ने 92.6, मानस इंद्रगुरु 91.6, अहमद नवाज 89 ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है. कला विषय में आशिका गुप्ता 94.6, प्रेरित कुमार दांगी 93.4, मैत्री पाठक 10.2 प्रतिशत व वाणिज्य विषय में कुणाल किशोर 89.2, सुमंत यादव 86.2 व रिया कुमारी ने 78.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. पेंटिंग में चार विद्यार्थियों ने 100 में 100 अंक प्राप्त किया. 10वीं की परीक्षा में 96 विद्यार्थियों ने शत -प्रतिशत सफलता हासिल की. इसमें अर्चना कुमारी 97.6, समीक्षा कुमारी 94, स्नेहा कुमारी 93.8 , रंजीत कुमार 93.6, उजेफा खान 92.4, आदर्श कुमार 92.2, सुजल कुमार मुंडा 92.2, सुभोमिता सेन ने 90.6, रेहान खान ने 90.6, लक्ष्मी कुमारी ने 90.4, मधु कुमार ने 90.2 प्राप्त किया है. पेंटिंग में चार विद्यार्थियों ने 100 में 100 अंक प्राप्त किया. 10 वी व 12 वीं की शत-प्रतिशत सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन बीएन साह, सचिव प्रियंका कुमारी, वित्त लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, ट्रस्टी अजय कुमार, प्राचार्य डॉ सुजीत कुमार मोहंती, प्रशासक केएन सिंह ने शिक्षक व विद्यार्थियों को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.