मांडू से फिरोज खान की रिपोर्ट
मांडू (रामगढ़). पंकज कुमार को मांडू का नया अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. इससे पूर्व वे गोला में पदस्थापित थे. स्थानांतरण के बाद उनका पदस्थापन मांडू अंचल पुलिस निरीक्षक के रूप में किया गया है. उनके मांडू पदस्थापन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत किया.
कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण होगी प्राथमिकता
नवपदस्थापित अंचल पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.
मौके पर इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस मौके पर मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार, ब्रह्मवत कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: बरकाकाना ओपी के नये प्रभारी रोशन बाड़ा ने संभाला पदभार, अपराध पर नकेल कसना प्राथमिकता
