पतरातू : रामगढ़ जिले के पतरातू में लकी किड्ज़ एंड डॉन बॉस्को स्कूल, पतरातू में शनिवार को निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्कूल स्टाफ के दांतों की मुफ्त जांच की गई.
दिन में दो बार सही तरीके से ब्रश करने की सलाह
यह शिविर सनशाइन डेंटल क्लीनिक, पतरातू के सहयोग से आयोजित हुआ. शिविर में डॉ. पुष्पांजलि ने सभी की दंत जांच की और दांतों तथा मुंह की स्वच्छता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बच्चों को दिन में दो बार सही तरीके से ब्रश करने, दांतों को साफ रखने, अधिक मीठी चीजों से बचने और नियमित दंत जांच कराने के लिए जागरूक किया. ये भी पढ़ें: रामगढ़ में नेचुरल गैस पाइपलाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, ग्रामीणों ने गांव के बाहर से पाइपलाइन बिछाने की मांग की
स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर सकारात्मक माहौल दिखा
शिविर के दौरान बच्चों ने दांतों से जुड़ी समस्याओं के बारे में डॉक्टर से सलाह भी ली. इस मौके पर डॉ. पुष्पांजलि की ओर से बच्चों को निःशुल्क स्टिकर्स और टूथपेस्ट भी वितरित किए गए. कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक गौतम साहू, प्रधानाचार्या राधा मैम, शिक्षिका रेखा, निशा, चंचला सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे. विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला.
ये भी पढ़ें: मरकच्चो में 10 लाख के मोबाइल उड़ा ले गये चोर, भागते समय छोड़ गये सुराग; जांच में पुलिस जुटी
