वज्रपात से एक की मौत, एक घायल

वज्रपात से एक की मौत, एक घायल

दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के पोटमदगा गांव वज्रपात से बुधू प्रजापति की मौत हो गयी. घटना की सूचना रजरप्पा पुलिस को दी गयी. इसके बाद एसआइ अभयकृष्ण गिरी पहुंचे और पूछताछ की. बताया जाता है की किसान अपने खेत में काम कर रहा था. इस बीच बारिश के साथ वज्रपात की घटना हुई.

जिससे इसकी मौत हो गयी. इसकी मृत्यु से ग्रामीणों में शोक है. लोगों ने प्रशासन से इसके परिजन को मुआवजा देने की मांग की है. मौके पर अजय कुमार भोगता, प्रकाश महली, रमेश बेदिया, अरुण दीवान, छोटन महतो सहित कई लोग मौजूद थे.

उधर वज्रपात की दूसरी घटना में कुल्ही गांव के मनोज कुमार घायल हो गया. जिसका इलाज गोला के अस्पताल में किया जा रहा है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >